Lucknow News :सर्राफा शॉप से 70 लाख का सोना उड़ाने वाली महिला गिरफ्तार

Share

उत्तर प्रदेश/लखनऊ चौक के सर्राफा शॉप मे बीते दिनो साढे छह सौ ग्राम सोने की ज्वैलरी का बॉक्स चोरी कर फरार होने वाली महिला को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से पुलिस ने छह सौ ग्राम बरामद कर सर्राफा शॉप मालिक को सौप दिया है। साथ ही आरोपी महिला पर कड़ी कार्यवाही कर रही है।

गोरखपुर के रहने वाली है आरोपी महिला

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि,पुलिस और क्राइम टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश मे जुटी थी। जिसके बाद आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त मे आई है। डीसीपी ने बताया कि,महिला गोरखपुर की रहने वाली है और ये लखनऊ मे अपने रिश्तेदार के घर आई थी। जिसके बाद इसने यही से चोरी की घटना का अंजाम दिया था।

बरामद सोने की कीमत 70 लाख

सर्राफ शॉप मलिक के मुताबिक,बरामद सोने की कीमत तकरीबन 70 लाख रूपये है। सर्राफ शॉप मलिक ने बताया कि,आरोपी महिला बुर्के मे सोना खरीदने के बहाने आई थी। लेकिन पूरा सोने का बॉक्स लेकर फरार हो गई थी। चोरी की घटना शॉप मे लगे सीसीटीवी मे कैद हो गई थी।