उत्तर प्रदेश/बहराइच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहराइच में विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा का गुणगान कर रही है। तब भारत के महापुरुषों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। इन स्थितियों में किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए। आक्रांता के महिमामंडन का मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता है।
सनातन संस्कृति को रौंदने और बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वालो को नही करेगा योगी
सीएम ने कहा कि जो लोग भारत के महापुरुषों को अपमानित करते हों, उन आक्रांताओं का महिमा मंडन करते हों। जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का कार्य किया था। बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने और हमारी आस्था पर प्रहार किया था। उसे आज का यह नया भारत स्वीकार करने को कतई तैयार नहीं है।