Sucide News:नशे की हालत मे मजदूर ने लगाई फांसी

Share

उत्तर प्रदेश/लखनऊ के दुबग्गा स्थित जेहता के रहने वाले 24 वर्षीय मजदूर अशोक ने देर रात अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई संतोष बताया कि,उनका भाई अशोक नशे की हालत में बुधवार शाम घर लौटे था।

नशे की हालत में मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान

मृतक के भाई ने बताया कि जब अशोक नशे की हालत मे घर पर पहुंचा तो वो सीधा अपने रूम मे चला गया। थोड़ी देर बाद जब मां सुरसती उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गई तो उसे कुंडे एव शर्ट के सहारे लटकता देख जोर से चीख पड़ी। उनकी रोने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी आ गए। सभी ये मंजर देखकर सभी सहम गए। तुरंत घर वालो ने घटना की पुलिस को सूचना दी गई।