Burnt Woman : चूल्हे खाना बनाते समय दुपट्टे आग लगने से झुलसी युवती,सिविल हॉस्पिटल मे चल रहा इलाज

Share
 

उत्तर प्रदेश/लखनऊ महिगवां थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव मे चूल्हे खाना बनाते समय दुपट्टे आग लगने से एक युवती बुरी तरफ से झुलस गई। वही युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए घर मे आए तो युवती को इस हालत मे देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एम्बुलेश की मदद से युवती को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने उसे सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

खेत मे काम करते समय मिली सूचना

वही घटना को लेकर किसान ललतू का कहना है कि, शनिवार को खेत पर काम कर रहे थे। उनकी 20 वर्षीय बेटी चांदनी घर पर खाना बना रही थी। लगभग डेढ बजे खाना बनाते समय चांदनी के कपडों में आग लग गयी। जिससे वह गम्भीर रुप से जल गयी। पड़ो​सियो ने उन्हे सूचना दी तो वो दौड़ते भागते हुए खेत से वापस घर आए। तब तक पुलिस भी आ चुकी थी। जिसके बाद पड़ोसियो और पुलिस की मदद से बेटी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।