उत्तर प्रदेश/लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र मे देर रात नवविवाहता का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। शव को फंदे से लटा देख ससुराली जन आनन —फानन मे नवविवाहता को रामसागर मिश्र हॉस्पिटल ले गए जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही जब मृतका के मायके वालो को इसकी सूचना हुई तो वो फोरन दौड़ चले आए और शव गृह मे रखा बेटी का शव देख सदमे मे आ गए।
मृतका के मायके वालो ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
मृतका के पिता कृष्ण कुमार ने बेटी के ससुराली जनो पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दामाद अभय सिंह,जेठ आशीष सिंह उर्फ अंशू सिंह,जेठानी सोनम सिंह उनकी बेटी उपासना सिंह को और अधिक दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से शादी के तुरंत बाद परेशान करने लगे थे। जिसके बाद उपासना अपने पति और जेठ के साथ जब अतरौली अपने मायके आए तो फूट फूट कर रोने लगी और सारी आपबीती बताई।
बेटी को समझा बुझाकर भेजा ससुराल लेकिन फिर मिली धमकी
बेटी की आप बीती सुनने के बाद बेवश पिता कृष्ण कुमार ने किसी तरह बेटी,दामाद और उसके जेठ को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। फिर सात तारीख को कृष्ण कुमार बेटी से स्वयं मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचे। जहां पर उन्होने अपनी बेटी से मुलाकात की ।इसके बाद बेटी के ससुराल वालो के सामने हाथ जोड़कर विनती की ,की और कुछ देने की मेरी औकात नही है। जिसपर आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष ने का कि जबतक एक चार पहिया गाड़ी और पांच लाख रूपये नगद नही देगे तब तक वो उन्हे चैन से जीने नही देगे।
दहेज ना लाने पर बेटी की हत्या
कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब वो बेटी के ससुराल से वापस घर वापस आए तो बेटी ने फिर से फोन कर बताया कि ये लोग दहेज के लिए फिर से मुझे परेशान कर रहे है। इसके बाद शाम करीब साढे पांच बजे उन्हे किसी ने सूचना दी की तुम्हारी बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद पिता कृष्ण कुमार ने दामाद अभय सिंह को फोन किया तो पता चला की वो लोग मेडिकल कालेज मे है। लेकिन जब कृष्ण कुमार वहां पहुंचे तो वहा पर कोई नही था। जिसके बाद उन्होने फिर से फोन किया तो फोन बेटी के जेठ अंशू सिंह ने फोन उठाया और बताया कि वो लोग राम सागर मिश्र हॉस्पिटल मे है। जिसके बाद वो तुरंत वहां पहुंचे। उनका आरोप है कि दहेज के चक्कर मे बेटी की हत्या की गई है।
पांच से अधिक लोग पर दर्ज मुकदमा
पुलिस ने मामले मे पति अभय सिंह,जेठ आशीष प्रताप सिंह,जेठानी सोनम सिंह,सससुर रामकरन सिंह,ममियां ससुर संजीव सिंह वो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।