उत्तर प्रदेश/लखनऊ प्रदेश मे बढ रहे महिला अपराध के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओ ने हजरतगंज के परिवर्तन चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालो मे महिला के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व जागरूक नागरिक भी शामिल थे। इन लोगो मिलकर राष्ट्रपति को पेरित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है।
यूपी मे हम महिलाए खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही समाज सेवी मधु गर्ग ने कहा कि प्रदर्शन के जरिए वो ये संदेश देना चाहती है कि जो हिंसा की घटनाए बढ़ी है उससे हम महिलाओ मे खासा रोष है। सरकार ये दावा करती है कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था दुरूस्त है। अब किसी प्रकार का कोई डर नही है। लेकिन सच तो ये है कि सबसे ज्यादा महिलाओ के साथ अपराध यूपी मे हो रहे हैं।