उत्तर प्रदेश/लखनऊ डॉ भीम रॉव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर हज़रतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माल्यार्पण किया। अखिलेश यादव के साथ पार्टी के नई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। माल्यार्पण के बाद अखिलेश मीडिया से रूबरू हुए उन्होने कहा कि भारत रत्न व संविधान के निर्माता बाबा साहब की जयंती पर हम उन्हें याद करते है। बाबा साहब ने हमे संविधान का हथियार दिया है। जो सम्मान स्वाभिमान के साथ चलने व दिशा देने का काम करता है।
संविधान हमारी संजीवनी है हमारी ढाल है
अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान हमारी संजीवनी है। बाबा साहब का संविधान हमे आरक्षण देने का काम करता है। हम सब PDA परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। बाबा साहब के बारे में हम पढ़ते है। उन्हें बचपन से भेदभाव का सामना करना पड़ा था। उन्हें जीवन भर संघर्ष किया। उस समय पर बहुजन समाज के लोग पानी किसी बडे के घर का पानी भी नही पी सकते थे।
आज सबसे जरूरी है संविधान से देश समाज चले अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि आज हमारा संविधान खतरे मे है। आज सबसे जरूरी है संविधान से देश समाज चले। अखिलेश कहा कि आज से हम संविधान को मजबूत बनाने का कार्य करेगे। उन्होने कहा कि आज PDA परिवार से संकल्प लेता है कि हम बाबा साहब के संविधान बचाने के लिए काम करेंगे। –
केवल बीकेटी नही कई जगह ऐसी घटनाएं हुई है – अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि बख्शी का तालाब के मवई खन्नतारी गांव मे अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर जो बबाल हुआ है। उस पर उन्होने कहा कि ये केवल बीकेटी मे नही हो रहा है। ये हर जगह हो रहा है। पुलिस प्रशान के लोग आम जनता के साथ दुव्यवहार कर रहे है।