Penalty On Banks:RBI ने तीन बड़े बैको पर लगाया भारी जुर्माना,एक का लाइसेंस रद्द

Share

उत्तर प्रदेश/मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन बड़े बैको पर सख्त कार्यवाई की है। जबकी ,अहमदाबाद स्थित कलर मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब बैंक की सभी आर्थिक गतिविधियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। क्योंकि उसके पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि गुजरात सहकारी समितियों के पंजीयक को भी बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

तीन बड़े बैको पर जुर्माना

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने तीन बड़े बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है।जिसमे IDFC बैंक पर ₹38.6 लाख का जुर्माना KYC नियमों का पालन न करने पर लगाया गया। वही PNB पर 29.6 लाख का जुर्माना ग्राहक सेवा निर्देशों की अनदेखी के लिए लगा है। जबकी, कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख का जुर्माना लोन संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने पर लगाया गया।