उत्तर प्रदेश/पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा की आग अब राजधानी लखनऊ मे सुलगने लगी है। इस हिंसा की आग मे जहां पिछले कई दिनो से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है। तो वही पर लखनऊ मे भी करणी सेना ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पुतला फूक कर रहे नारेबाजी
करणी सेना ने हजरतगंज क्षेत्र मे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक रहे है और जमकर नारेबाजी भी कर रहे है। प्रदर्शनकारियों, हिन्दुओं के सम्मान में, करणी सेना मैदान में जैसे नारे लगाए जा रहे है।
ममता बनर्जी इस्तीफा दो की मांग
प्रदर्शन कर रहे करणी सेना ममता बनर्जी इस्तीफा दो की मांग कर रहे है। प्रदर्शकारियो को पुलिस टीम रोकने की कोशिश भी कर रही। साथ ही जलाए जा रहे पुतलो पर पानी डाल रही है।