मुंबई मे लड़कियों से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा,झाडू से जमकर हुई धुलाई पैरो मे गिरकर मंगवाई माफी

Share

उत्तर प्रदेश/मुंबई। से सटे ठाणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक युवक को दो लड़कियो से छेडखानी करना बेहद महंगा पड़ गया। गौरतलब है कि,यहां की रहने वाली दो लड़कियो के साथ बीच सड़क पर एक युवक ने छेडखानी करने का प्रयास किया । जिसके बाद दोनो लड़कियो ने पास की दुकान से झाडू उठाया और उसकी की धुलाई कर दी । इतना ही नही दोनो लड़कियो ने युवक की राहगीरो के सामने बेइज्ज्ती भी की । जब राहगीरो ने इसका कारण पूछा तो दोनो लडकियों ने बताया कि,युवक ने उनके साथ छेडखानी करने का प्रयास किया था। ​लडकियो की बात सुनकर राहगीरो को भी युवक पर जमकर गुस्सा आया। लिहाजा उन्होने युवक को और पीटने की बात कही जिसके बाद दोनो ने उसे वाशिंग पाउडर की तरह धोना शुरू कर दिया और राहगीरो ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इतना ही नही दोनो लड़कियो ने युवक से पैरो में गिरकर माफी भी मंगवाई।

लड़कियो ने नही कराई दर्ज एफआईआर

वारयरल वीडियो को लेकर जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि,उन्होने अभी तक आरोपी पर कायवाई क्यो नही की तो उन्होने कहा कि, अभी तक लडकियो के घर वालो ने युवक के खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नही करवाई है। तो वही कुछ लोगो का कहना है कि,दोनो लड़कियो ने बाहदुरी का काम किया है। एफआईआर दर्ज हो या ना हो वो बाद की बात है। पर आरोपी को सबक भरपूर मिला है। कि,अब वो जीवन मे कभी भी किसी लड़की को आख उठाकर नही देखे गा।