उत्तर प्रदेश/प्रयागराज में चल रहे सदी के पहले महाकुम्भ से हररोज नए नए चमत्कार और सनसनीखेज बाते सामने आ रही है। शुक्रवार को यहां पर बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने की बात सामने आई तो फिल्म जगत से लेकर उनको पसन्द करने वालों में आगे जानने की जिज्ञासा जाग उठी।
महाकुम्भ में उन्होने किया अपना पिंडदान
किन्नर अखाडे में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर ममता कुलकर्णी ने आर्शिवाद लिया। इसके बाद किन्नर अखाडे ने उनको महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। इसके बाद अब वह ममता कुलकर्णी से ममता नंद गिरि कहलाएंगी। उनका सिर्फ पट्टाभिषेक होना बाकी रह गया है।