Assault Incident :महिंगवा के डींगुरपुर गांव होली के रंग में भंग,दो पक्षो मे चले लाठी — डंडे,कई घायल

Share

उत्तर प्रदेश/लखनऊ बख्शी का तालाब महिंगवा थाना क्षेत्र के डींगुरपुर गांव मे शुक्रवार की शाम को होली गीतों के दौरान बजाने को लेकर दो लोगो मे विवाद हो गया। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि,उसमे से एक व्यक्ति ने अपने परिवारी जनो के साथ मिलकर के दूसरे के घर पर हमला कर दिया। जिसमे परिवार की कई महिलाए और पुरूष बुरी तरह घायल हुए है।

घायलो का राम सागर मिश्र हॉपिस्टल मे चल रहा इलाज

मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलो को ई रिक्शा से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनो पक्षो की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छोटेलाल यादव के घर पर हमला दोनो पक्षो से लोग घायल

पुलिस के मुताबिक, छोटेलाल यादव के घर पर राजू, मनोज, पुत्तन ,शमशेर, अनुज ,रामहरक, उदयभान ,सोनू ,सन्नू, रंजीत ने हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से रंजीत,राजू तथा एक दो अन्य तथा दूसरे पक्ष से संदीप राम उदित, प्रकाश यादव ,महिला कोकिला,मंजू ,छोटेलाल घायल हुए है।