उत्तर प्रदेश/लखनऊ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ने रविवार को अपना 45 वां स्थापना दिवस मनाया है। इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह,मेयर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया।

आज सभी सनातनियो के लिए पुनित और पावन दिन:भाजपा नेता नीरज सिंह
इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि आज केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नही बल्कि सभी सनातनियो के पुनित और पावन दिन है। उन्होने कहा कि आज रामनवमी का अवसर है तो साथ ही पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस भी हम मना रहे है। नेता नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को वैकल्पिक विचार धारा देने का काम किया है। उन्होने कहा कि आज वो ऐसे नताओ को भी श्रद्वाजलि देने का काम कर रहे है जिन्होने छड़ — छड़ और कण — कण देश को दिया है।

पंडित दीन दयाल के अन्तोदय के प्रेरणा को साकार करने का काम किया जा रहा है
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 45 वीं वर्ष गाठ और 46 वे स्थापाना दिवस की वो देश वासियो को हार्दिक शुभकामनाए देता हूॅ। उन्होने कहा कि निश्चित तौर पर हमारे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने जो अन्तोदय के प्रेरणा की कल्पना की थी उसे सही रूप मे साकार करने के लिए केंद्र सरकार उस और कदम बढा रही है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के सपने को पूरा करने के लिए हम प्रतिबध है।