उत्तर प्रदेश/लखनऊ के जोन छह अम्बर गंज मे पिछले एक महीने से पानी की किल्लत से यहां के क्षेत्रवासी परेशान है। इनका कहना है कि,पानी की जरूर हर घर मे होती है। लेकिन ये पिछले एक महीने से पानी की बूंद— बूंद के लिए तरस रहे है। बड़ी ही मुश्किल से इन्हे पीना का पानी नसीब हो रहा है। घर मे स्कूल जाने वाले बच्चे और डियूटी पर जाने वाले परिवार के सदस्यो को काफी परेशानी हो रही है। हर काम मे पानी की जरूरत है और बिना के पानी कुछ नही हो पा रहा है।

एक महीने से सबमर्सिबल खराब, 400 परिवार परेशान
अम्बर गंज के लोगो का आरोप है कि,उनके क्षेत्र मे जो सबमर्सिबल लगा है वो पिछले एक महीने से खराब है। जिसे
जलकल विभाग ठीक करवाने की जुर्रत तक नही कर रहा है। अम्बर गंज के लोगो ने बताया कि,पानी की किल्लत के कारण यहां के 45 परिवारों ने पलायन कर लिया है। जिसके बाद परेशान इन लोगो ने शुक्रवार को हाथो मे बाल्टी और वाटर कूलर लेकर जलकल विभाग के खिलाफ ये नारेबाजी कर रहे है।