उत्तर प्रदेश/ दिल्ली हाल ही में टाटा समुह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के तबीयत खराब होने की खबरें सोशल मीडिया के जरिये सामने आ रही रही है । जिसके बाद इस बात का अब रतन टाटा ने खुद ही खंडन कर दिया है। उन्होने कहा कि,मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूँ और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि, ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जाँच करवा रहा हूँ। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और जनता तथा मीडिया से अनुरोध करता हूँ कि, वे गलत सूचना फैलाने से बचें।
बढती उम्र के कारण रखते है सेहता का ख्याल
रतन टाटा ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि,कुछ लोग का कहना है कि,मै आईसीयू मे भर्ती था। लेकिन ये सरासर गलत है। मै बिल्कुल ठीक हूं । उनका कहना है कि,बढती उम्र के कारण उन्हे अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ता। जिस कारण उन्हे अपना चेकअप कराने के लिए अस्पताल आना — जाना पड़ता है।
86 साल की उम्र मे भी है फिट
रतन टाटा 85 साल के हो गए है। लेकिन वो इस उम्र मे भी खुदको फिट रखते है। वो आम लोगो की तरह सादा खाना खाते है। फास्ट फूड से खुद को दूर रखते है। सुबह चार बजें वो सोकर उठ जाते है। इसके साथ ही डिप्रेंसन से दूर रहने के लिए वो कुछ पल जानवरो के साथ भी बिताते है।
कुत्तो से करते है प्यार
रतन टाटा डॉग लवर भी उनके पास एक कुत्ता है। जिससे वो बेहद प्यार करते है। इतना ही नही अक्सर सोशल मीडिया पर रतना टाटा कुत्तो को प्यार करते हुए फोटोज़ शेयर करते रहते है। उनकी फोटोंज़ को लोग पसंद भी खूब करते है।