Illegal encroachment on government land:BKT के गोधना मे सरकारी चारागाह पर लहलहा रही गेंहू की फसल,कभी लगाए गए थे पौधे हुई थी बैरिकेटिंग

Share

उत्तर प्रदेश/लखनऊ बख्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोधन मे सरकारी चारागाह और तालाब की जमीन पर गेंहू और सरसो की फसल इन दिनो लहलहा रही है। ग्रामीणो का आरोप है कि,पहले यहां पर धान की फसल उगाई गई थी। छह माह पहले यहां पर मनरेगा के द्वारा पौध रोपड़ किया गया था। लेकिन अब यहां पर केवल गेहू और सरसो की फसल दिख रही है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरी अमर सिंह ने बताया कि, महिग्वा के गोकुल यादव की यहां पर जमीन लेकिन उन्होने पशुचर की जमीन पर कोठरी बनवा दी है और यहां पर अवैध कब्जा कर लिया है।

साढे चार बीघा जमीन पर लहलहा रही गेंहू की फसल,राजस्व विभाग अंजान

सरकारी चारागाह की साढे चार बीघा जमीन पर गेंहू की फसल लहलहा रही है। लेकिन जिम्मेदार अंजान बने हुए है। एक तरफ जहां योगी सरकार प्रदेश मे अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चला रही है। तो वही दूसरी तरफ बीकेटी के गोधन मे सरकार और डीएम के आदेशो को दर किनार किया जा रहा है। अब सवाल ये उठता है कि,आखिर क्यो राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन ऐसे लोगो पर मेहरबान है।