Prayaraj Crime:प्रयागराज के हंडिया थाना इलाके में असलहे के बल पर महिला को उठाने की घटना

Share

उत्तर प्रदेश/प्रयागराज। ​हंडिया थाना क्षेत्र में बरौत चौकी इलाके के गांव में एक महिला को कुछ लोग असलहे के बल पर उठाकर ले जा रहे है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ससुराली जनों की प्रताडना का शिकार महिला मायके में अपने भाई के पास आकर रह रही थी। लेकिन तीन ससुराली जनों आकर असलहे के बल पर उसको उठा लिया।
महिला ससुराली जनों के साथ जाने को तैयार नही है। वह लोगों से बचाव की गुहार लगा रही है। ग्रामीणों ने ससुराली जनों का विरोध किया लेकिन हाथ में असलहा देकर वह सहम गए। इस घटना में मारपीट पर आमादा हो गए। उसी मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरा मामला बरौत चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए महिला के पति समेत ससुराल के कई लोगों पर केस दर्ज करवाया है।