उत्तर प्रदेश/लखनऊ। यूपी की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच पर कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस ने गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मीरापुर और मझंवा सीट मांगी है। प्रदेश नेतृत्व ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। साथ में यह भी बताया है कि, इन सीटों पर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि, इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी ने पांच सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। जिन सीटों पर दावा किया गया है,वह भाजपा और उसके सहयोगी दलों की हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सपा को इन सीटों पर कोई एतराज नहीं होगा।
कांग्रेस ने उपचुनाव में पांच सीटों की मांग की
कांग्रेस की ओर से विधानसभा उपचुनाव में पांच सीटों की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि, कांग्रेस की रणनीति समाजवादी पार्टी के पास खड़े होने की है। कांग्रेस अब 50.50 के फार्मूले को अपनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने 17 सीटों पर प्रतिबंधित कर दिया था। वहीं, अखिलेश यादव अपनी पार्टी को 63 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने में सफल रहे। कांग्रेस इस उपचुनाव के जरिए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति बनाती नजर आ रही है। पार्टी प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है, कि हमारी तैयारी तो सभी 10 सीटों पर पुख्ता है। क्यास लगाए जा रहे है कि,जिन पांच सीटो की कांग्रेस ने मांग की है। उन सभी पर वो अपना वर्चस्व कायम करने में कोई भी कसर नही छोड़गी। अगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बेहद उत्साहित नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला बेहद ही रोचक होने वाला है। दस में से पांच पर खुद कांग्रेस अपना दावा पेश कर रही है। जिसे विपक्ष हलके में नही ले सकता है।