उत्तर प्रदेश/लखनऊ माल थाना क्षेत्र मे महिला शिल्पी का शव उसके घर के फर्श पर पड़ा पाया गया। पड़ोस मे रहने वाले महेश ने महिला के भाई सचिन को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर लेटा हुआ था। महिला के ससुराल वाले भी गायब थे। जिस पर उन्हे शक हुआ।
हत्या का लगाया आरोप
भाई ने बताया कि दो साल पहले उसकी बहन शिल्पी का प्रेम विवाह बरवाखेड़ा के रहने वाले संजय से हुआ था।
वो लोग शिल्पी से मिलने उसके ससुराल जाते रहते थे। लेकिन बाद मे पति संजय,सांस और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिस वजह से उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली।
पीछे छोड़ गई छह माह का बच्चा
भाई सचिन ने बताया कि बहन का छह माह का बच्चा भी है। वही ससुराल वालो का कुछ पता नही। परिवार मे गम का माहौल है। बच्चे को तो पता भी नही की उसकी मा उसे छोड़कर जा चुकी है।